कृषि महाविद्यालय में स्वास्थ्य प्रशिक्षण सिविल का आयोजन संपन्न हुआ
Ranjeet Singh CNI NEWS बेमेतरा - रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र ढोलिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सी. एच. सी. खंडसरा, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहयोग किया और विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य संबंधी जाँच किया गया।
शिविर में दी गई सेवाएं: ब्लड ग्रुप जाँच शुगर जाँच,हीमोग्लोबिन जाँच
सिक्लीन जाँच,बी.पी. जाँच,स्वास्थ्य परामर्श,दवाईयों का वितरण।
इस आयोजन का उद्देश्य दैनिक स्वास्थ्य समस्याओं को रोकना और समस्याओं को शुरू होने से पहले ही पहचानना है। साथ ही, विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
शिविर में शामिल- डॉ. शरद कोहाड़े, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर खंडसरा डॉ. ज्योति वर्मा ,डॉ. अभिषेक यादव मनीष साहू , दीपा विश्वकर्मा,महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.