Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 27, 2025

अवैध मादक पदार्थ गाँजा बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल

 अवैध मादक पदार्थ गाँजा बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गाँजा बिक्री करते आरोपी को पद्मनाभपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                                वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस प्राप्त मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ,  साक्षीगण के घटनास्थल पोटिया चैक दुर्ग , शिव मंदिर गार्डन के पास मामले के आरोपी को मुखबिर की निशादेही पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते हुये मौके पर पकड़ा गया तथा वैधानिक कार्यवाही किया गया है।आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा शुद्ध वजन 1.100 किलोग्राम कीमती 5500 रूपये , गांजा बिक्री रकम 500 रूपये एवं 01 नग विवों कंपनी का मोबाईल कीमती 15000 रूपये जुमला कीमती 21000 रूपये को पुलिस ने जप्त किया। जप्त नशीला मादक द्रव्य पदार्थ गांजा चिन्हांकित कर शीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी को पद्मनाभपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इसी तरह से अवैध नाशक के परिवहन एवं बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।


गिरफ्तार आरोपी -


शेष नारायण वर्मा उर्फ जुगनु पिता स्व० गोवर्धन वर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी - वार्ड 54 , पोटियाकला आबादीपारा दुर्ग , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad