Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 22, 2025

राज्य में आयोजित रजत जयंती उत्सव गरीब , युवा , अन्नदाता व नारी पर होगा आधारित

 राज्य में आयोजित रजत जयंती उत्सव गरीब , युवा , अन्नदाता व नारी पर होगा आधारित



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - छत्तीसगढ़ के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष के आयोजन के संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई , जिसमें छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के आयोजन के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये आयोजित इस बैठक में राज्य शासन के सभी विभागों के प्रभारी सचिव , विभागाध्यक्ष , संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल हुये। रजत जयंती वर्ष में 15 अगस्त 2025 से 06 फरवरी 2026 तक 25 सप्ताहों के दौरान राज्य के सभी विभागाध्यक्ष , माननीय मंत्रीगण के अनेकों कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह रजत जयंती वर्ष का आयोजन दो चरणों में होगा। पहला चरण 15 अगस्त 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होगा। दूसरा चरण 01 नंवबर 2025 से 06 फरवरी 2026 तक होगा। रजत जयंती वर्ष के आयोजन के अवसर पर राज्य शासन के सभी विभागों द्वारा अपने साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे , जिसमें उनकी विभागीय योजनाओं एवं राज्य में पच्चीस वर्ष में विभाग द्वारा किये गये कार्यों का समावेश होगा। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से शीघ्र ही अपने विभाग की कार्ययोजना संस्कृति सचिव को पांच अगस्त तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। जिला कलेक्टरों को भी जिला स्तर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये है। छत्तीसगढ़ का रजत जयंती का उत्सव गरीब , युवा , अन्नदाता व नारी पर आधारित होगा , जिसमें इनकी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। कार्यक्रम में जनभागीदारी , सरकारी और निजी क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित आम जनमानस की सक्रियता और सहभागिता से जनगौरव और देशभक्ति को बढ़ावा देने के  उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम में विरासत और विश्वास का संगम होगा , जिसमें छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की गतिविधियों का समावेश होगा। आयोजन में तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता निगरानी की जायेगी। बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव  रोहित यादव ने रजत जयंती वर्ष के आयोजन के संबंध में प्रस्तुतिकरण के जरिये विस्तार से जानकारी दी। आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. रवि मित्तल ने रजत जयंती कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण गतिविधियों को शामिल करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले पच्चीस वर्षों के दौरान विभागों द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यों का समावेश होना चाहिये। रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम ग्राम पंचायत , जनपद पंचायत , जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर आयोजित होंगे। बैठक में विभागीय सचिवों से कहा गया है कि वे शीघ्र ही राज्य एवं जिला स्तर पर अपने विभागीय अधिकारियों की नियुक्ति कर दें। रजत जयंती के कार्यक्रम में प्रदर्शनी , जनसम्पर्क भ्रमण , सांस्कृतिक कार्यक्रम , साहित्यिक  संगोष्ठी सहित विद्यालय और महाविद्यालय में प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजन की सफलता के लिये राज्य शासन के सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad