श्री हनुमान मंदिर बुढा़पारा से जलाभिषेक करने बुढे़श्वर महादेव मंदिर पहुंचे कांवडिए । सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- आज श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर बाबा के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा श्री हनुमान मंदिर बुढा़पारा से जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर बड़ी संख्या में भक्त गण गाजे-बाजे के साथ बोल बम,
हर हर महादेव के नारों के साथ बुढे़श्वर महादेव मंदिर पहुंच कर बाबा भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा कर जलाभिषेक किया और भगवान शिव जी की आरती की।
इस कांवड यात्रा का लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।यात्रा के आयोजक दिनेश जोशी ने बताया की हर वर्ष श्रावण के पावन महीने में यह आयोजन किया जाता है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.