निषाद समाज ने रोपे हजारों पौधे लिया रक्षा का संकल्प । निषाद समाज ने दिखाई पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता
आज सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत तुलसी के निषाद समाज के लोगों ने शिवनाथ नदी किनारे स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आम जाम बादाम नीम पीपल बरगद नारियल जामुन करण आंवला अशोक सहित विभिन्न प्रकार के पौधे रौपन किया । इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से कहा कि केवल पौधे रोपण करना ही काफी नहीं है । पौधों की देखभाल भी जरूरी है ताकि रौपें गये पौधे वृक्ष बन सके और हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिल सके पेड़ पौधे हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं साथ ही फल फूल व अपनी छाया देते हैं । इसलिए पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष कलीराम निषाद गौटिया डम्मन निषाद दिवान पतंग निषाद सचिव उत्तराकुमार निषाद सरपंच संतुराम निषाद कोषाध्यक्ष अनिल निषाद संचालक आजूराम निषाद सहसचिव रितेश निषाद सोमनाथ राज सचिव शिवकुमार निषाद सलाहकार रामखेलावन निषाद पंचराम निषाद समारू निषाद बाबुराम निषाद आनंद निषाद गोवर्धन निषाद श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी भूपाल गिरी गोस्वामी अगरचंद निषाद रामकुमार भगवन्ता दुकहला रोहित दिनेश निषाद चिंता निषाद सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.