Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 29, 2025

जान से मारने की नियत से हमला करने के चार फरार आरोपी जेल दाखिल

 जान से मारने की नियत से हमला करने के चार फरार आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नियत से बेस बॉल , डण्डा एवं रॉड से हमला कर फरार हुये चार आरोपियों को थाना वैशाली नगर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया 

                                                       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार‌ प्रार्थिया प्रीतम कौर उम्र 50 वर्ष निवासी कैम्प-1 छावनी ने विगत दिवस 15 जुलाई को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया के पुत्र शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा को पुरानी रंजिश की बात को लेकर छोटा भांचा उर्फ राकेश , केश भुरू व उसके साथी द्वारा बीएसपी स्कूल के पीछे बुलाकर षड़यंत्र कर हत्या करने की नियत से बेस बॉल , डण्डा एवं रॉड से मारपीट किये हैं। रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 220/25 धारा 109 , 61(2) , 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में आरोपी हेमंत कुमार ठाकुर को 19 जुलाई को ही गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजकर फरार शेष आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। आरोपियों की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के निवास पर पहुंचकर घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा गया , जिनसे अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना वैशाली नगर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही। 


गिरफ्तार आरोपीगण -


राकेश साहू  उम्र 32 वर्ष , केश कुमार साहू उम्र 28 वर्ष , मयंक कोसले उम्र 24 वर्ष और प्रदीप कश्यप उम्र 23 वर्ष सभी निवासी केम्प-1 छावनी , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad