पवित्र -पावन श्रावण मास के दूसरे सोमवार राजधानी रायपुर शिवमय रही ,।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- वैसे तो पूरा श्रावण माह भगवान भोलेनाथ की भक्ति में रहते है, शिवभक्त लेकिन सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा -अर्चना का विशेष महत्व होता है।
सोमवार सुबह से राजधानी रायपुर में शिव भक्तों की लंबी कतार शिव मंदिरों में देखने को मिली छोटे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे।
रायपुर के सभी शिवालयों में लगा रहा कांवडि़यों का तांता ।राजधानी के अलग -अलग मार्गों कांवड़ियों का उत्साह देखने को मिला। प्रशासन द्वारा सभी मंदिरों में पुलिस की विशेष व्यवस्था दिखाई दी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.