हिरमी अल्ट्राटेक कंपनी के वादे : आकर्षण या धोखा
अल्ट्राटेक कंपनी के बड़े वाहनों से राहगीरों की परेशानी बढी
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचयात हिरमी में है जो अल्ट्राटेक कंपनी के बड़े वाहनों के कारण राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सड़कों पर इन वाहनों के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है, और स्थानीय लोगों ने कहा इसके समाधान के लिए हिरमी अल्ट्राटेक कंपनी को विकास का वादा याद दिलाना होगा और साथ ही साथ प्रशासन से भी मांग करना होगा कि अल्ट्राटेक कंपनी के वाहनों के लिए अलग से मार्ग निर्धारित किया जाए, ताकि सड़कों पर यातायात की स्थिति में सुधार हो सके।
अल्ट्राटेक कंपनी का पूरा मामला?
अल्ट्राटेक कंपनी के बड़े वाहन सड़कों पर चलते हैं, जिससे सड़कों की स्थिति खराब हो रही है। इन वाहनों के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है, और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कोई समाधान निकालना होगा प्रशासन को ताकि राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना ना पड़े सबसे पहले अल्ट्राटेक कंपनी के वाहनों के लिए अलग से मार्ग निर्धारित किया जाए, ताकि सड़कों पर यातायात की स्थिति में सुधार हो सके।
स्थानीय लोगों की मांग
- अल्ट्राटेक कंपनी के वाहनों के लिए अलग से मार्ग निर्धारित किया जाए।
- सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए नियमित कदम उठाए जाएं।
- यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों पर यातायात संकेत और चिह्न लगाए जाएं।
अल्ट्राटेक कंपनी को अपने वादे को याद दिलाना होगा
स्थानीय लोगों को एकजुट होकर अल्ट्राटेक कंपनी से अपने वादे को पूरा करने की मांग करनी चाहिए। इसके लिए वे अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों से मिल सकते हैं और अपनी बात रख सकते हैं। अगर जरूरत पड़े तो प्रशासन की मदद भी ली जा सकती है।स्थानीय लोगों को एकजुट होनी चाहिए और अपनी आवाज़ बुलंद करनी रखनी चाहिए।कंपनी के अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखनी होगी अगर जरूरत पड़े तो प्रशासन से संपर्क करना होगा।
अल्ट्राटेक कंपनी को अपने वादे को पूरा करने के लिए दबाव डालना होगा। स्थानीय लोगों को एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करनी होगी और कंपनी से अपने वादे को पूरा करने की मांग करनी होगी।
प्रशासन और अल्ट्राटेक कंपनी समस्या का समाधान
अब देखना यह है कि प्रशासन और अल्ट्राटेक कंपनी इस समस्या का समाधान करने के लिए क्या कदम उठाता है। क्या प्रशासन अल्ट्राटेक कंपनी के वाहनों के लिए अलग से मार्ग निर्धारित करेगा? क्या सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए नियमित कदम उठाए जाएंगे? इन सवालों का जवाब जल्द ही मिलेगा। प्रशासन और अल्ट्राटेक कंपनी को इस समस्या का समाधान करने के लिए कदम उठाने चाहिए।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.