Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 18, 2025

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कलेक्टोरेट परिसर में किया कदम पौधे का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश जिले वासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

 कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कलेक्टोरेट परिसर में किया कदम पौधे का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



जिले वासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील


कवर्धा, 18 जुलाई 2025। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर में कदम के पौधे का रोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधा रोपण न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि भावी पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सौंपने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

कलेक्टर श्री वर्मा ने राज्य शासन द्वारा संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए इसे भावनात्मक और पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर एक पेड़ मा के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण सुनिश्चित करें।

पौधा रोपण कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर डॉ. मोनिक कौडों, श्री विनय पोयम, श्री नरेंद्र पैकरा सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और पर्यावरण के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad