रानी दहरा जलप्रपात घटना पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने व्यक्त की गहरी चिंता
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के रानी दहरा जलप्रपात में हाल ही में हुई दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की और खोजबीन तथा राहत कार्यों की स्थिति की समीक्षा की।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ऐसी घटनाएं अत्यंत दुःखद और चिंताजनक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.