Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 17, 2025

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रारंभ

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रारंभ



कवर्धा, 17 जुलाई 2025।

माननीय उपमुख्यमंत्री महोदय श्री विजय शर्मा जी की प्रेरणा एवं जिला कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रारंभ की गई है।



यह सेवा कारखाना गेट के समीप संचालित की जा रही है, जहाँ प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी आवश्यक दवाइयों, प्राथमिक उपचार सामग्री एवं परामर्श के साथ उपलब्ध हैं। यात्रियों को थकावट, पैर में छाले, बुखार या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के समय तत्काल उपचार प्रदान किया जा रहा है।


भक्तों की सुविधा के लिए जलपान, शुद्ध पेयजल, बैठने की व्यवस्था भी व्यवस्था की गई है।

कारखाना प्रबंधन ने बताया कि यह सेवा श्रावण मास भर जारी रहेगी और यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जनकल्याण को समर्पित है।


इस सेवा की व्यापक सराहना कांवड़ियों एवं स्थानीय जनों द्वारा की जा रही है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad