Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 23, 2025

साइबर सेल पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

 राजनांदगांव 


साइबर सेल पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।



पुलिस चौकी चिचोला क्षेत्र के स्कूल ग्राम बापूटोला एवं थाना डोंगरगढ़ के अंतर्गत ग्राम देवकट्टा के 200 से अधिक स्कूली छात्रों को किया गया जागरूक।


महिला बाल विकास संस्था द्वारा चलाये जा रहे बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं अभियान एवं राजनांदगाव पुलिस की मिशन साइबर सुरक्षा के तहत सायबर सेल से सउनि श्री सुमन कर्ष व आरक्षक हेमंत साहू द्वारा शामिल होकर स्कूली छात्राओं को सायबर अपराध के संबंध में किया गया जागरूक।


अपना पासवर्ड कभी भी किसी के साथ साझा न करें।

अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई।


सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले जांच करने हेतु कहा गया।


साइबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट और फोटो के दुरुपयोग के खतरे को समझाया गया।


किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 या https://cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत करने या अपने नजदीकी थाना क्षेत्र में जाकर सूचना देने हेतु कहा गया।


बच्चों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी अपने परिजनों या शिक्षक से अवश्य साझा करने के लिये कहा गया।


महिला बाल विकास संस्था द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं अभियान में किशोरी बालिकाओं के लिये आत्मरक्षा प्रशिक्षण/साईबर सुरक्षा जागरूकता के तहत आज दिनांक 23.07.2025 को कार्यक्रम पुलिस चौकी चिचोला के ग्राम बापूटोला एवं डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवकट्टा में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सायबर सेल से सउनि श्री सुमन कर्ष व आरक्षक हेमंत साहू द्वारा स्कूली छात्राओं को साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुये कक्षा 8 वीं से 12वीं तक के छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, और डिजिटल जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान सायबर प्रभारी श्री विनय पम्मार द्वारा बच्चों को बताया गया कि वे अपना पासवर्ड कभी भी किसी के साथ साझा न करें। अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले जांच करने हेतु कहा गया। साइबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट और फोटो के दुरुपयोग के खतरे को समझाया गया। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 या https://cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत करने या अपने नजदीकी थाना क्षेत्र में जाकर सूचना देने हेतु कहा गया। बच्चों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी अपने परिजनों या शिक्षक से अवश्य साझा करने के लिये कहा गया। इस प्रकार दोनो स्कूल से 200 से अधिक छात्राओं को सायबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।


इस अवसर पर महिला बाल विकाश राजनांदगांव से जेन्डर विशेषज्ञ नीलम साहू, जिला मिशसमन्वयक राजनांदगांव श्री किशोर माहेश्वरी, एवं हाईस्कूल ग्राम बापुटोला के प्राचार्य श्री मालिकराम कौचे, हाईस्कूल देवकट्टा के प्राचार्य श्री राम कुमार श्रीवास्तव व स्कूल के शिक्षकगण सहित सायबर सेल से सहायक उप निरीक्षक श्री सुमन कर्ष एवं आरक्षक श्री हेमंत साहू उपिस्थित थे।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad