महिला समूह द्वारा स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया गया
विकास खंड सिमगा के ग्राम मोहभठ्ठा के संतोषी महिला समूह द्वारा ''एक पेड़ मां के नाम पर प्राथमिक शाला परिसर एवं बाजार चौक गार्डन में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। समूह की अध्यक्ष अंजू यादव ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। समूह की सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया पौधरोपण के दौरान बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प संतोषी समूह की महिलाओं ने लिया
इस दौरान समूह की नेहा वर्मा अंजू यादव सारिता यादव गायत्री यदु निरुपमा वर्मा आदि समूह की सदस्य महिलाएं मौजूद रहीं।
*CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.