महेश कांलोनी,गुढ़ियारी की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- सावन उत्सव समारोह का मुख्य उद्देश्य आपसी प्रेम, सौहार्द को बढ़ाने के साथ ही महिलाओं में सामाजिक जागरूकता और सेवा के प्रति प्रोत्साहन देना ।
समारोह का आयोजन The Royal Palace, Bhanpuri में रखा गया । आयोजक सुनीता (ईलू) जोशी ने बोला की यह एक ऐसा अवसर है जब हम सब महिलाएं एक साथ आती हैं और त्यौहार मनाती हैं,
सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना का है। इस अवसर पर महिलाओं ने कई प्रकार के गेम खेले,और समारोह में अपने सुंदर नृत्य से सभी का मनमोहा। सावन उत्सव मिलन समारोह का एक और महत्वपूर्ण पहलू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है । समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रही ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.