कंसेलापाठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
शिष्यगणों और ग्रामवासियों ने लिया धर्म, राष्ट्र और आत्मानुभूति का संदेश
खैरागढ़। कसेलापाठ — ग्राम कंसेलापाठ स्थित शिव मंदिर एवं माता भगवती मंदिर परिसर में इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव आध्यात्मिक उल्लास एवं भक्ति भावना के साथ सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर पंडित श्री सूरज उपाध्याय जी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ सर्वप्रथम अपने पूज्य गुरुदेव जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की छवि का पूजन एवं वंदन किया।
तत्पश्चात श्री उपाध्याय जी के शिष्यों द्वारा पारंपरिक विधि से गुरुपूजन संपन्न किया गया। पूजा उपरांत गुरुजी ने सभी शिष्यों को आत्मानुभूति की दिशा में साधना तथा सनातन धर्म के शाश्वत सिद्धांतों, राष्ट्र धर्म और व्यवहारिक अध्यात्म पर सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया। शिष्यों ने गुरु वचनों को श्रद्धापूर्वक श्रवण किया एवं जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
गुरुवाणी के उपरांत सभी उपस्थित साधकों और ग्रामवासियों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें भक्तों ने भक्ति भाव से भाग लिया।
इस दिव्य आयोजन में कंसेलापाठ के शिष्यगणों के साथ-साथ समस्त वनांचल क्षेत्रवासियों ने तन, मन और धन से सक्रिय सहभागिता निभाई और गुरु भक्ति की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.