राजनांदगांव
बाल भारती पब्लिक स्कूल बलदेव बाग राजनंदगांव में स्व विजय पांडे जी की स्मृति में श्राद्ध पांडे एवं रीतिका तिवारी के द्वारा लायंस क्लब टॉप 10 प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम
रखा गया था जिसमें आमंत्रित रक्षा टीम एवं महिला थाना प्रभारी द्वारा स्कूली बच्चों को कैरियर गाइडेंस एवं सायबर अपराध के दुष्प्रभाव व महिला संबंधित अपराध के संबंध में किया गया जागरूक।
बालक/बालिकाओ को उनको सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देकर डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताया गया।
बच्चों को सेल्फ डिफेंस गुड-टच, बैड-टच एवं घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, सायबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, कैरियर गाईडेंस के बारे में जानकारी दी गई।
बच्चों को उच्च शिक्षा पाने व अपने सपनों को साकार करने हेतु मेहनत संघर्ष करने की शिक्षा एवं मार्गदर्शन दिये।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश ठाकुर के निर्देशन पर आज दिनांक 20.08.2025 को रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक शारदा बंजारे एवं महिला प्रकोष्ठ थाना प्रभारी उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा महिला प्रकोष्ठ काउंसलर निखत परवीन खान द्वारा बाल भारती पब्लिक स्कूल बलदेव बाग राजनंदगांव में लायंस क्लब टॉप 10 प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम शामिल होकर बालक/बालिकाओ को उनको सेल्फ डिफेंस गुड टच बैड टच के संबंध में जागरूक किया गया साथ ही अभिव्यक्ति एप, घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, सायबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, कैरियर गाईडेंस के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओ के डिसीप्लीन की तारीफ भी किया, नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा से समाज और परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को बताकर नशे से दूर रहने की समझाईस दी गई। सायबर अपराध से बचने के लिए फेसबुक, वाट्सअप, इस्टाग्राम, टेलीग्राम में अंजान व्यक्ति से फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने, अपना फोटो, विडियों, आधार नम्बर, ओटीपी, सीव्हीव्ही दूसरो को शेयर न करने, अंजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गये लिंक को टच ना करें। किसी प्रकार की उत्पीड़न लैंगिक शोषण होने पर अभिव्यक्ति एप के माध्यम से शिकायत करने की समझाईश दी गई साथ ही बच्चों को उच्च शिक्षा पाने व अपने सपनों को साकार करने हेतु मेहनत संघर्ष करने की शिक्षा एवं मार्गदर्शन दिये। इस दौरान बालक/बालिकाओं को अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताया गया और शिक्षको को अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया। इस दौरान शिक्षक सहित 200 से अधिक स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम में लायंस क्लब के संस्थापक सुनील बरडिया, अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, चेयरमैन शारदा तिवारी, प्राचार्य ए. नरसिम्हा रेड्डी, पुलिस रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक शारदा बंजारे, महिला प्रकोष्ठ थाना प्रभारी उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्ह एवं महिला आरक्षक रेनू मेश्राम, कौशिल्या साहू, आरक्षक अमित कुमार, वाहन चालक पुरन वर्मा सहित 200 से अधिक छात्र/छात्राये उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.