Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 20, 2025

बखारीपाठ हमारी आस्था और अध्यात्म का आदि-प्राचीन धरोहर स्थल है– उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

 बखारीपाठ हमारी आस्था और अध्यात्म का आदि-प्राचीन धरोहर स्थल है– उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 



उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बखारीपाठ पहुँच कर रामधुनी धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और जिले की खुशहाली और क्षेत्रवासियों के प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा


उप मुख्यमंत्री ने बखारीपाठ पहुंच मार्ग पर सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की


   कवर्धा, 20 अगस्त 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने कवर्धा प्रवास के दौरान आज आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र ग्राम सरेखा के सिद्ध पीठ बखारीपाठ देव स्थल में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और जिले तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास, समृद्धि,खुशहाली और क्षेत्रवासियों के प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों की सुविधा और आवागमन को और सुगम बनाने के लिए बखारीपाठ पहुंच मार्ग पर सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से श्रद्धालुओं को देवस्थल तक पहुंचने में आसानी होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, श्री नितेश अग्रवाल, जनपद सदस्य श्री राजेश साहू, बखारी पाठ मेला समिति के पदाधिकारी सहित आसपास के ग्रामीजन और पंच-सरपंच जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे

     उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ग्राम बखारीपाठ आदि-प्राचीन काल से धार्मिक, आध्यात्मिक और जन-आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां परंपरागत रूप से निरंतर पूजा-अर्चना होती आ रही है, जिसका पौराणिक महत्व भी विद्यमान है। उन्होंने इसे क्षेत्र का दार्शनिक और सांस्कृतिक धरोहर स्थल बताते हुए कहा कि जब गांवों का विकास होता है, तभी नागरिकों का वास्तविक विकास संभव हो पाता है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए सतत् प्रयासरत है। सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण अंचल के लोगों को न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि शहरों तक उनकी सीधी पहुंच भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आस पास के गांव सहित दूर दूर से श्रद्धालु बखारीपाठ में पूजा अर्चना करने आते है और यह धार्मिक जनआस्था का केन्द्र है। 

       उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि बखारीपाठ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए 1 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें और यहां की जनता को सीधे इसका लाभ मिले। उन्होंने विशेष तौर पर उल्लेख किया कि पिछले वर्ष बखारीपाठ की समृद्धि और विकास के लिए पुलिया निर्माण की घोषणा की गई थी, जो अब पूर्ण हो चुकी है। इस पुलिया के बन जाने से ग्रामीणों के आवागमन में बड़ी सुविधा मिली है और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। उन्होंने इसे स्थानीय नागरिकों के लिए विकास की बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि सरकार गांव और शहर के बीच संतुलित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad