प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बसना नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 11 में हुआ भूमिपूजन समारोह
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
बसना, 19 अगस्त 2025 – आज बसना नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत प्रस्तावित आवासों के निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को पक्का आवास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती खुशबू अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्री शीत गुप्ता, बसना मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद श्री महेंद्र सिंह अरोरा एवं श्री मुजबिल कादरी, नगर महामंत्री श्री दीपक शर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री निर्मलदास और सोशल मीडिया प्रभारी आयुष अग्रवाल भी मंच पर मौजूद रहे।
भूमिपूजन के अवसर पर वार्डवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना की उपयोगिता, पारदर्शिता और सरकार की जनहितकारी सोच पर प्रकाश डाला। सभी ने आश्वासन दिया कि पात्र लोगों को शीघ्रता से योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती खुशबू अग्रवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर जरूरतमंद परिवार को एक सम्मानजनक और सुरक्षित आवास मिले। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गरीबों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।"
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर पंचायत प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों का सहयोग सराहनीय रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.