Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 26, 2025

कबीरधाम पुलिस और 17वीं बटालियन CAF को नए वाहन – पुलिस अधीक्षक 17वीं वाहिनी के सेनानी ने आवंटन आदेश और चाबियाँ सौंपीं

 कबीरधाम पुलिस और 17वीं बटालियन CAF को नए वाहन – पुलिस अधीक्षक 17वीं वाहिनी के सेनानी ने आवंटन आदेश और चाबियाँ सौंपीं



माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से प्रदेश की पुलिस को आधुनिक और सक्षम बनाने के उद्देश्य से नए वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


इसी क्रम में कबीरधाम पुलिस को 12 नई बोलेरो गाड़ियाँ, 5 पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें, 2 बड़ी बसें, 1 छोटी बस और 1 यूटिलिटी वाहन प्राप्त हुए हैं। साथ ही, 17वीं बटालियन,  छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF), कबीरधाम को भी 3 नई बोलेरो गाड़ियाँ प्रदान की गई हैं।


आज दिनांक 26.08.2025 को नया पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह एवं श्री कमलेश्वर चंदेल, सेनानी 17वीं वाहिनी ने जिले के विभिन्न थानों एवं राजपत्रित अधिकारियों को वाहनों के आवंटन आदेश और चाबियाँ सौंपीं। इसी अवसर पर 17वीं बटालियन CAF के लिए भी वाहनों की चाबियाँ औपचारिक रूप से प्रदान की गईं।


पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इन नए वाहनों के मिलने से गश्त व्यवस्था सुदृढ़ होगी, अपराध नियंत्रण की क्षमता बढ़ेगी, आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव होगी तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुँच और अधिक प्रभावी होगी।


17वीं बटालियन के सेनानी श्री चंदेल ने कहा कि इन नए वाहनों से बल की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक साधनों के सहयोग से बल किसी भी चुनौती का सामना करने में और अधिक सक्षम होगा तथा दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल, 17वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट  श्री प्रमोद गुप्ता, जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक और एमटीओ उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वाहनों का निरीक्षण किया, जिसके बाद इन्हें संबंधित इकाइयों के लिए रवाना किया गया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad