महाकोशल कला परिषद ,रायपुर , गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था ,व युवा मंडल , महिला मंडल के द्वारा गणेश पर्व पर मेरे अंगना गणेश श्रृंगार स्पर्धा -2025 का आन लाईन आयोजन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- महाकोशल कला परिषद एवं श्री गौड़ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में मेरे अंगना गणेश श्रृंगार स्पर्धा का आयोजन, विभिन्न आयु वर्ग में गौड़ ब्राह्मण समाज के लिए स्व ओमप्रकाश पुजारी की स्मृति में किया जा रहा है।
यह आन लाईन स्पर्धा होगी ।अंतिम तिथि 04सितंबर रात 01:00 बजे तक .
3 वर्गों में आयोजित इस स्पर्धा में प्रतिभागी को अपने श्रृंगार किए भगवान श्रीगणेश की तस्वीर
एसएलआर कैमरा , टेबलेट,या मोबाइल फोन से 05 फोटो खींचकर जमा करना होगा । साथ ही श्रृंगार करते हुए का तथा श्रृंगारित भगवान् गणेश की संपूर्ण सजावट का छोटा- छोटा दो विडियों भेजना होगा ।
प्रवेश निशुल्क है
निर्णायक समिति का गठन महाकोशल कला परिषद द्वारा किया जाएगा। निर्णायक समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा । पुरस्कार वितरण समारोह गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के आयोजन में दिया जाएगा ।
यह स्पर्धा महाकौशल कला परिषद द्वारा आयोजित की जा रही है । इस स्पर्धा के पुरस्कार 10सितंबर तक घोषित किए जाएंगे और पुरस्कारों का वितरण गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के आयोजन में किया जाएगा । प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रविष्टि, फोटो ग्राफ, वीडियो डॉ प्रवीण शर्मा के वाटस एप पर 9425522762 पर भेज सकते हैं। प्रतिभागी अपना नाम एवं पुरा पता लिख कर भेजें।साथ ही प्रतिभागी अपनी पासपोर्ट साइज फोटो खींचकर जमा करें ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.