छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर नगर निगम बीरगांव के कर्मचारी /अधिकारी 22 अगस्त को अवकाश पर रहेंगे ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- नगर पालिक निगम, बीरगांव के कर्मचारी /अधिकारीयों ने 22 अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन का समर्थन कर एक दिवसीय अवकाश के लिए सामूहिक आवेदन जारी किया है। मोदी की गारंटी को लेकर 13 सूत्री मांगों का समर्थन करते हुए एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल का समर्थन किया है ।
प्रमुख मांगे है केंद्र समान मंहगाई भत्ता देय तिथि से देना,साथ ही लंबित राशि एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में करना, वेतन विसंगति दूर करने, प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना के आधार पर समस्त सेवा लाभ देने,कर्मचारीयों की पदोन्नति सहित 13सूत्रीय मांगों के समर्थन के लिए सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे ।
एक दिवसीय अवकाश के लिए जगदीश सिक्का, शैलेन्द्र निर्मलकर,द्वारिका साहू,दीपक दीवान,के के पांडेय, संतोष शर्मा, कृष्णा विजय सिंह, के एन जंघेल,अंचल दीवान,रंजीता कृष्णा ठाकुर, बी आर पाल,उत्तम देवांगन सहित सभी कर्मचारी अधिकारी द्वारा अवकाश हेतु आवेदन किया है ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.