राजनांदगांव जिले 30-30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन , बिहान महिला समूह ने जताया आभार
छुरिया:- राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुमर्दा व डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहड़ व ग्राम पंचायत मोहारा, डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत अर्जुनी मे 30 लाख रुपए की राशि से सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन का निर्माण होगा। विगत दिनों पूर्व राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा जी राजनांदगांव जिले के प्रवास पर थे।तब महिलाओं की मांग पर राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के द्वारा विभिन्न कल्सटरो में महतारी सदन की मांग की गई।जिसपर प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा जी द्वारा कुमर्दा कल्सटर में महतारी सदन के लिए मार्क किया गया व प्रभारी मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि धीरे-धीरे सभी कल्सटरो में महतारी सदन का निर्माण किया जायेगा। जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने बताया कि महतारी सदन महिलाओं के लिए सुरक्षित और सशक्त वातावरण है।महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सुशासन सरकार की अभिनव पहल है।कुमर्दा अर्जुनी मोहरा मोहड कल्स्टर में
महतारी सदन के निर्माण की स्वीकृति हुई है। साथ ही राजनांदगांव जिले के इन सभी ग्राम पंचायतो में भी छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार ने महतारी सदन की स्वीकृति प्रदान की है।महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह सार्थक प्रयास है।यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्रदान कर उन्हें संगठित, सशक्त और स्वावलंबी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।कुमर्दा कल्सटर की समस्त जनता व राजनांदगांव जिले वासियों की ओर से मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व माननीय डॉक्टर रमन सिंह अध्यक्ष विधान सभा छ ग जी एवम छत्तीसगढ़ यशस्वी उप मुख्यमंत्री व राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा जी व राजनांदगांव जिले के लोकप्रिय सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी व राजनांदगांव के ऊर्जावान जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत जी का जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति किरण रविंद्र वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मति किरण साहू जिला महामंत्री श्री रविंद्र वैष्णव जिला महामंत्री श्री सौरभ कोठारी जी राजेंद्र गोलछा जनपद अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा श्रीमती लता सिन्हा श्रीमती रंजिता पटोती जिला पंचायत सभापति श्री गोपाल भुआर्य श्रीमती जागृति यदु मंडल अध्यक्ष श्री कांता साहू जी छुरिया, श्री हृदय देवांगन मंडल अध्यक्ष कुमरदा , गेंदाटोला मंडल अध्यक्ष श्री खिलेसवर साहू मंडलअध्यक्ष अर्जुनी भुवन साहू मंडल अध्यक्ष डोगरगढ़ अनिल सिन्हा जी समस्त जनपद सदस्य और सभी मंडल पदाधिकारी सभी जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.