छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीजा पर्व ,गणेशोत्सव के पूर्व बाजार हुए गुलजार ।,
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर: इस साल 26 अगस्त को तीजा का पावन पर्व और 27 अगस्त से गणेशोत्सव पर्व मनाया जाएगा. तीजा पर्व को लेकर बाजार में आज भारी भीड़ दिखाई दी।
राजधानी की कपड़ा दुकानों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है. महिलाओं में तीजा पर्व के लिए साड़ी खरीदने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया
. महिलाओं को साल भर तीजा पर्व का इंतजार रहता है।
तीजा त्यौहार पर कपड़ा बाजार ,सहित मिठाई दुकानों, पूजा पाठ के सामान के लिए किराना दुकानों में बढ़ी रौनक दिखाई दी। वहीं सत्ती बाजार,सदरबाजार,आमापारा में गणेश भक्तो की भीड़ दिखाई दी।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.