Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 1, 2025

सूने मकान में चोरी करने के दो आरोपी जेल दाखिल

 सूने मकान में चोरी करने के दो आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - सूने मकान में चोरी करने के दो आरोपियों को थाना वैशाली नगर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रमोद कुमार साहू ने विगत दिवस 22 जुलाई को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मई माह में अपने गृह ग्राम कमंदा थाना डोंगरगांव गया था तभी 27 जुलाई को इनके पड़ोसी ने मोबाईल से फोन कर प्रार्थी को बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गया है। जानकारी मिलते ही प्रार्थी अपने गांव से आकर देखा तो पुरानी इस्तेमाली टीवी सेटबॉक्स , स्लाईडर , विडियो स्लाईडर फर्नीचर कीमती 8000 रूपये नही था , जिसके किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमाँक 243/2025 धारा 331(3) , 305 , 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि संदेही टीवी व जर्मन के सामान की बिक्री करने के फिराक में अर्जुन नगर के पास ग्राहक ढूंढ़ रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुॅचकर  संदेही दिनेश ठाकुर उर्फ दीनू और तरूण दीक्षित उर्फ लाला को पकड़कर थाना वैशाली नगर लाया गया। दोनो संदेहियो से अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरेापीगणो के कब्जे से एक पुरानी टीवी , एक नग इंडेन का सिलेण्डर , एल्युमिनियम का विडों स्लाईडर एवं एक लोहे का सिकंजा को बरामद किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से थाना वैशाली नगर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीगण -


दिनेश ठाकुर उर्फ दीनू पिता व्यास ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी - अर्जुन नगर , अटल आवास सोनी किराना स्टोर्स के पास , थाना - वैशाली नगर और तरूण दिक्षित उर्फ लाला पिता राजकुमर दीक्षित उम्र 39 वर्ष निवासी - म०न० 96 अर्जुन नगर , मशान घाट के पीछे , थाना - वैशाली नगर , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad