ईश्वर भक्ति और जागरूकता का संदेश लेकर नवागॉव पहुंची ज्योति कलश रथयात्रा
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत नवागॉव में कार्यक्रम में शामिल भक्तजन ईश्वर की आराधना के प्रति जीवन में धार्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से देशभर में ज्योति कलश रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को यह रथयात्रा नवागॉव पहुंची, जहां श्रद्धालुओं और गॉव वासी ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया.
रथयात्रा के सह यात्रियों ने गायत्री परिवार द्वारा संचालित विभिन्न आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी लोगों को दी. उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में देवत्व की भावना जागृत करना और धरती को स्वर्ग बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है.
रथ में देवी गायत्री, गायत्री परिवार के संस्थापक गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं उनकी धर्मपत्नी माता भगवती देवी की प्रतिमाएं स्थापित हैं. रथ में स्थित प्रतिमा के समक्ष अखंड दीपक भी प्रज्वलित है, जो सतत रूप से ईश्वर के प्रकाश और ज्ञान का प्रतीक है रथ यात्रा के दौरान गायत्री परिवार की सैकड़ों महिला सदस्य पीले वस्त्रों में सजी हुईं, जो हाथों में मंजीरा लेकर भजन-कीर्तन करते हुए गॉव भ्रमण में शामिल रहीं. हरि नाम संकीर्तन, ढोलक की थाप और भक्ति के माहौल ने पूरे नवागॉव को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया. बाद में यह रथ यात्रा नवागॉव भ्रमण कर कामता, लांजा, पौसरी, औरेठी,सिमगा के लिए भक्ति भाव के साथ रवाना हुई. स्थानीय लोगों ने इसे एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव बताया, जो जीवन में सकारात्मकता और शांति का संदेश लेकर आया।
CNI NEWS सिमगा सें ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.