कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर कलम बंद हड़ताल ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर आज 22 अगस्त को इंडोर स्टेडियम, बुढा़पारा रायपुर में एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल के कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के हजारों लोगों ने शामिल होकर 11 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया ।
प्रमुख मांगे -देय तिथि से केंद्र के समान मंहगाई भत्ता, वर्ष 2019 से लंबित मंहगाई भत्ते के एरियर्स को जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाए, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट व वेतन विसंगति के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए,चार स्तरीय समयमान वेतनमान ,प्रदेश के अनियमित, संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को नियमित किया जाए, पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगो के लिए प्रदर्शन किया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.