गणपती बप्पा पर्व 2025: बप्पा के आगमन की तैयारी पूरी.
सी एनआइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- राजधानी रायपुर में गणपति बप्पा के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गणेशोत्सव आने वाले 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसके लिए राजधानी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में कारीगर प्रतिमाएं तैयार करने में लगे हुए हैं।
भगवान गणपति की छोटी और बड़ी मूर्तियों को लगन के साथ तैयार किया जा रहा है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। इस दिन लोग अपने घर बप्पा लेकर आते हैं और पूरे विधि विधान के साथ उनकी स्थापना शुभ मुहूर्त में करते हैं।
इसके बाद 10 दिनों तक बप्पा को घर में रखकर पूजा -पाठ कर उत्सव के रूप में मनाया जाता है।गणेश चतुर्थी पर्व के 10 दिनों तक लगातार चलता है
और आखिरी दिन प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया जाता है। इसी के चलते राजधानी में भी गणेश उत्सव की तैयारियां तेज कर दी गई है। वही मूर्तिकार भी गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुट गये है, मूर्तिकार प्रमोद शर्मा ने बताया की वे लगभग 35 वर्ष से गणेश जी की मूर्तियों का कार्य करते आ रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.