ऋषि पंचमी आज,महादेव घाट हटकेश्वर महादेव मंदिर में लगा भक्तों का मेला।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- आज ऋषि पंचमी के पावन पर्व के मौके पर हटकेश्वर महादेव मंदिर, महादेव घाट में भक्तों की भारी भीड़ रही ।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ऋषि पंचमी भाद्रपद के महीने में शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व गणेश चतुर्थी के अगले ही दिन पड़ती हैं।
यह दिन सप्त ऋषि यानी कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम महर्षि, जमदग्नि और वशिष्ठ की पूजा का दिन है। ऋषि पंचमी के पावन अवसर भक्तों की भारी भीड़ महादेव घाट में रही।
ऋषि पंचमी व्रत ऋषियों के निस्वार्थ परिश्रम को समर्पित है। यह एक ऐसा दिन है, जो भक्तों को अपने तन-मन और आत्मा को शुद्ध करने का अवसर देता है। इस पूरे दिन के उपवास के जरिए पाचन तंत्र को भी मजबूत किया जाता है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.