Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 29, 2025

परियोजना स्तरीय मेगा हेल्थ कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र शामिल हुई

 परियोजना स्तरीय मेगा हेल्थ कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र शामिल हुई 



छुरिया:-एकीकृत बाल विकास परियोजना छुरिया (02) के द्वारा रजत जंयती महोत्सव अंतर्गत मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन ग्राम कुमरदा में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई। साथ ही इसके अलावा मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य संबंधी जांच का भी आयोजन किया गया। 




साथ ही उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति गोपाल भुआर्य, जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा, भाजपा मंडल कुमर्दा अध्यक्ष हिरदे देवांगन व महिला बाल विकास सभापति भेषबाई साहू भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर हम रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहे हैं। छत्तीसगढ़ के निर्माण में यह 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण रहे, जिनमें राज्य ने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए। 15 वर्ष  तक छत्तीसगढ़ आदरणीय डा रमन सिंह के नेतृत्व में नये किर्तिमान स्थापित किए हैं।आज पुनः छत्तीसगढ़ हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश संवर रहा है। आज हर महीने महिला दीदीओ के खाते में 1000 रू प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के तहत राशि प्रदान कि जाती है। जिससे महिला सशक्त व आत्मनिर्भर हो रही है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं छत्तीसगढ़ में संचालित है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में वरदान साबित हुई है। खर्चीली शादी से बचने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। साथ ही कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य हरिला चंद्रवंशी, लक्ष्मी मंडावी जनपद सदस्य,जनपद सदस्य भारती देवांगन,नुनकरण भुआर्य संरपंच कुमर्दा, विजय कोसमा उप संरपच,कोमल सिन्हा महामंत्री,भुखन धनकर, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण श्रीवास्तव समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।


सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad