Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 28, 2025

मंदिरों में चोरी करने का आरोपी जेल दाखिल

 मंदिरों में चोरी करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - घटना के पूर्व घूम - घूमकर रेकी करने और घटना को अंजाम देने के पहले एवं बाद में कपड़े बदलकर मंदिरों में चोरी करने के आरोपी को त्रिनयन एप के सहयोग से एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना नेवई पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                            वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार जिले के थाना नेवई क्षेत्र अंतर्गत जैन मंदिर रिसाली में हुये चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये एसएसपी विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा माल मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश प्राप्त हुये थे , जिसके परिपालन में एसीसीयू एवं थाना नेवई को शीघ्रतापूर्वक पतासाजी के लिये लगाया गया था। इसी तारतम्य में लगातार सीसीटीवी फूटेज के अवलोकन से आरोपी के आने-जाने वाले रास्ते एवं घर तक पहुंचने का पता चला , जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ किया गया। आरोपी यशवंत उपाध्याय पूर्व में वर्ष 2011-12 में मारपीट के प्रकरण में जेल गया था। जेल में आरोपी की मुलाकात चोरी के अन्य अपराधी जो पहले से जेल में निरूद्ध थे , से हुआ। जेल में रहकर आरोपी का मन चोरी की ओर झुक गया। जेल से वर्ष 2012 में छूटने के बाद आरोपी ने मंदिरो में चोरी करने शुरू कर दिया। चोरी के दौरान आरोपी जिस मंदिर में चोरी करना है उस मंदिर की रेकी करता था। रेकी पूरी होने पर दूसरे दिन आरोपी चोरी करने अपने जूपीटर में जाता और घटनास्थल पहुंचने के कुछ दूर पहले अपनी जूपीटर को खड़ी कर देता एवं अपने पहने हुये कपड़े चेंज कर लेता था। वहाँ से पैदल जाकर मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी की घटना कारित करने के पश्चात वापस अपने जूपीटर के पास जाता एवं पुनः कपड़े को चेंज कर लेता था। बार-बार आरोपी द्वारा कपड़े बदलने से आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरा में आसानी से नही हो पा रही थी। आरोपी द्वारा चोरी के बाद मुख्य मार्ग का उपयोग ना करके गली-महल्लों के मार्गों का उपयोग किया जाता था , ताकि कैमरों में ना आ सकें। आरोपी ने अभी तक दस अलग-अलग मंदिरों में चोरी करना बताया हैं। शहर के जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकों के द्वारा अपने घरों /दुकानों में लगाये गये अच्छी क्वालिटी के कैमरों के कारण आरोपी की निशानदेही में पुलिस को काफी सहयोग मिला , जिसके चलते आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी। आम नागरिको के सहयोग से ही ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को मदद मिलती है। अतः अगर सभी नागरिक इसी तरह जागरूक हो तो ऐसे अपराधिक घटनाओं को घटित होने से रोका जा सकता है। आरोपी ने थाना नेवई-02 , सुपेला-03 , प‌द्मनाभपुर 01 , भिलाई भट्ठी -02 , भिलाई नगर 01 में भी मंदिर में हुये चोरी के अपराध को कारित करना स्वीकार किया है , जिसमें अपराध पंजीबद्ध है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना नेवई पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना नेवई की उल्लेखनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी -


यशवंत उपाध्याय उर्फ राजू उम्र 45 वर्ष निवासी थाना - वैशाली नगर , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad