Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 12, 2025

कर्जा के नाम पर अवैध वसूली करने का सूदखोर आरोपी जेल दाखिल

 कर्जा के नाम पर अवैध वसूली करने का सूदखोर आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - दबाव पूर्वक चेक में पच्चीस लाख रुपये की रकम भरकर कर्जा के नाम पर अवैध वसूली करने एवं प्रार्थी और उसके बच्चे को उठा लेने की धमकी देने के आरोपी को पद्मनाभपुर पुलिस ने छ०ग० ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।

                                       इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति पद्मश्री तंवर ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी नागेश्वर प्रसाद चंद्रा ने थाना पद्मनाभपुर में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रायपुर निवासी शब्बीर जैदी प्रार्थी का काॅलेज बैचमेंट था। प्रार्थी ने वर्ष 2024 में पारिवारिक कारणों से पैसों की आश्यकता होने पर आरोपी शब्बीर जैदी से आनलाईन कुल 144400‌ रूपये ब्याज पर लिया था , तथा आरोपी शब्बीर जैदी को कुल 164 800 रूपये ब्याज सहित वापस कर दिया था। शब्बीर जैदी ने प्रार्थी से उधारी रकम 144400 रूपये देने के एवज में एक ब्लैंक चेक लिया था , जिस पर पच्चीस लाख रूपये की रकम भरकर पच्चीस लाख रूपये की अवैध वसूली हेतु प्रार्थी के नाम पर अपने अधिवक्ता के माध्यम से लीगल नोटिस भिजवाया है। शब्बीर जैदी प्रार्थी की बोरसी दुर्ग में स्थित मकान के रजिस्ट्री पेपर की फोटो कापी , पैतिृक निवास में स्थित कृषि भूमि का बी - वन की काॅपी रखा था। शब्बीर जैदी गत मास 27 जुलाई को प्रार्थी के घर शीतला नगर बोरसी दुर्ग आकर रकम नहीं देने पर प्रार्थी तथा उसके बच्चों को उठा लेने की धमकी दिया है। तथा प्रार्थी को आरोपी शब्बीर जैदी अपने घर गुढ़ियारी रायपुर बुलाकर पच्चीस लाख रूपये देने के लिये दबाव बनाते हुये बीडियो बनाया था , जिससे प्रार्थी काफी परेशान था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी शब्बीर जैदी के विरूद्व थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 278/2025‌ धारा-308(2) , (5) , 351(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी पद्मनाभपुर तथा थाना स्टाफ टीम के द्वारा आरोपी शब्बीर जैदी की पता तलाश कर प्रकरण में विधिवत कार्यवाही कर छ०ग० ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा-4 , समावेश किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।

                                                                                                                                                                     गिरफ्तार आरोपी -


शब्बीर जैदी उम्र 39 वर्ष निवासी आकाश गैस गोदाम के पास गुढ़ियारी , थाना - गुढ़ियारी , जिला - रायपुर (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad