भाजपा मंडल छुरिया में अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनाई गई
छूरिया:-भाजपा मंडल छुरिया में भारतीय राजनीति के युगपुरुष, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी पुण्यतिथि विश्राम गृह छुरिया में मनायी गयी। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती एवं किरण वैष्णव, रविन्द्र वैष्णव महामंत्री जिला भाजपा राजनांदगांव,
शेखर भारद्वाज महामंत्री भाजपा मंडल छुरिया, नैन सिंह पटेल उपाध्यक्ष भाजपा छुरिया, कुंदन बाडोले, अमीर खान, अशोक सेन नेसहित भाजपा के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के उपस्थिति थे। जिला भाजपा महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रेरणादायक विचारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की राजनीति में मूल्यों और आदर्शों को स्थापित करने वाले राजनेता और प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयीजी का काम बहुत शानदार रहा। उनके कार्यों की बदौलत ही उन्हें भारत के ढांचागत विकास का दूरदृष्टा कहा जाता है। अटल जी सबके चहेते और विरोधियों का भी दिल जीत लेने वाले बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अटल बिहारी वाजपेयी जी का सार्वजनिक जीवन बहुत ही बेदाग और साफ-सुथरा था। इसी बेदाग छवि और साफ-सुथरे सार्वजनिक जीवन की वजह से अटल बिहारी वाजपेयीजी का हर कोई सम्मान करता था। उनके विरोधी भी उनके प्रशंसक थे। अटल बिहारी वाजपेयी जी के लिए राष्ट्रहित सदा सर्वोपरि रहा, तभी उन्हें राष्ट्रपुरुष कहा जाता था। अटल बिहारी वाजपेयी जी की बातें और विचार सदैव तर्कपूर्ण होते थे और उनके विचारों में जवान सोच झलकती थी। यही झलक उन्हें युवाओं में लोकप्रिय बनाती थी। अटल बिहारी वाजपेयी जी जब भी संसद में अपनी बात रखते थे, तब विपक्ष भी उनकी तर्कपूर्ण वाणी के आगे कुछ नहीं बोल पाता था। अपनी कविताओं के जरिए अटलजी हमेशा सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करते रहे। उनकी कविताएं उनके प्रशंसकों को हमेशा सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.