Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 20, 2025

छपोरा नरियरा बिजली स्टेशन में लगातार कटौती से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, समाधान की उठाई मांग

 छपोरा नरियरा बिजली स्टेशन में लगातार कटौती से ग्रामीण परेशान



ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, समाधान की उठाई मांग



सक्ती जिले के छपोरा नरियरा बिजली सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रोज़ाना घंटों बिजली गायब रहने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर किसानों, छात्रों और छोटे व्यापारियों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कभी भी आ जाती है और कभी भी कट जाती है, जिससे ना तो सिंचाई हो पा रही है, ना ही बच्चों की पढ़ाई। घरों में पानी की किल्लत बढ़ गई है क्योंकि मोटर नहीं चल पा रहे। दुकानदारों ने बताया कि लगातार बिजली जाने से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है, और इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं।


स्थानीय निवासीयों ने बताया, की"हमने कई बार बिजली विभाग को शिकायत की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश के मौसम में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं।"


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, नहीं तो वे सामूहिक रूप से प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


बिजली विभाग का क्या कहना है?

जब इस विषय पर बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने तकनीकी खराबी और ट्रांसमिशन लाइन में समस्या का हवाला देते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।


अब देखना यह होगा कि प्रशासन और बिजली विभाग कब तक इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालते हैं, ताकि छपोरा और नारियारा स्टेशन आसपास के गांवों को राहत मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad