Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 21, 2025

अभिरक्षा से भागे आरोपी को मिली कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा

 अभिरक्षा से भागे आरोपी को मिली कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - गत वर्ष अगस्त माह में अवैध शराब मामले में आरोपी के खाना खाने भोजनालय पहुंचने पर पुलिस को चकमा देकर फरार होने के अभियोग पत्र पर माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी ने आरोपी को छह माह का कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड  की सजा सुनाई है। 

                                              पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत वर्ष 05 अगस्त 2024 को थाना नवागढ़ द्वारा आरोपी करण गोस्वामी  निवासी गाड़ापाली , थाना - जांजगीर को अवैध शराब के मामले में धारा 34(2) छग आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय नवागढ़  के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से माननीय नवागढ़ न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु जिला जेल जांजगीर दाखिल करने जेल वारंट जारी किया गया , जिसको थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा न्यायालय से आरोपी व उसका जेल वारंट प्राप्त कर उसे जेल दाखिल करने न्यायालय नवागढ़ से  जिला जेल खोखरा जाने निकला रास्ते में जेल दाखिल पूर्व आरोपी को खाना खिलाने आरक्षक सोमनाथ उसे भोजनालय में ले गया तब आरक्षक सोमनाथ की अभिरक्षा से आरोपी चकमा देकर भाग गया। घटनास्थल थाना जांजगीर क्षेत्र होने से आरक्षक द्वारा घटना की सूचना तत्काल थाना जांजगीर में दी गई जहां आरोपी के विरुद्ध नवीन कानून की धारा 262 बीएनएस  के तहत अपराध कायमी बाद विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया , जहां साक्षियों के परीक्षण प्रतिपरीक्षण बाद माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय जांजगीर प्रीति पालीवाल ने आरोपी को धारा 262 बीएनएस का दोषी पाते हुये छह माह कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड  की सजा सुनाई है। साथ ही माननीय न्यायालय ने अर्थदण्ड की राशि अदा ना करने पर पृथक से कारावास का आदेश दिया है। मामले में शासन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पूजा एस. अग्रवाल द्वारा अभियोजन संचालन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad