Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 22, 2025

मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का दायित्व डॉ इंसान अली ने संभाला

दरभंगा बिहार।


मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का दायित्व डॉ इंसान अली ने संभाला



ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के नये परीक्षा नियंत्रक के रूप में विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक (सामान्य) डॉ इंसान अली ने दायित्व संभाला। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्तीय परामर्शी इन्द्र कुमार की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया,




 जिसमें पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा को पाग, चादर, बुके एवं माला आदि से भावभींनी विदाई दी गई। अपने संबोधन में डॉ इंसान अली ने कहा कि प्रो ओझा के साथ काम करना मेरे लिए सुखद अनुभव रहा है। एक बड़े भाई की तरह इन्होंने मुझे स्नेह दिया और काम की बारीकियां भी सिखाया। काफी भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि प्रो ओझा की कमी हमेशा हम सबको महसूस होगी।




 निवर्तमान परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा ने कहा कि जब व्यक्ति एक जगह से दूसरे जगह जाता है तो निश्चित ही उसके व्यक्तित्व का विकास होता है। मैं इस विश्वविद्यालय से बहुत कुछ सीख कर जा रहा हूं। मुझे यहां के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी काफी सहयोग किया। विशेष रूप से कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी का बेहतरीन मार्गदर्शन तथा कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। 

अध्यक्षीय संबोधन में वित्तीय परामर्शी इन्द्र कुमार ने कहा कि अनुभवी व्यक्तियों के साथ काम करने में सहूलियत होती है। व्यक्ति हर दिन कुछ न कुछ सीखता रहता है। प्रो ओझा को मैं पूर्णिया विश्वविद्यालय से ही जानता हूं, जब ये संघ में रहते हुए सदैव शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए काम करते थे। उन्होंने नए परीक्षा नियंत्रक को भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डीएसडब्ल्यू प्रो अशोक कुमार मेहता के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा ने प्रो ओझा के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए नए परीक्षा नियंत्रक डॉ इंसान अली से भी बेहतर कार्य की अपेक्षा की।

इस अवसर पर प्रो अरुण कुमार सिंह, प्रो विजय कुमार यादव, डॉ आर एन चौरसिया, डॉ मनोज कुमार, डॉ अंकित कुमार सिंह, डॉ अभिषेक राय, डॉ कुमार मनीष, रामागर ठाकुर, सैयद मोहम्मद जमाल अशरफ सहित परीक्षा विभाग, कुलसचिव कार्यालय तथा स्थापना शाखा आदि के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

डॉ इंसान अली को अपने कार्यालय जाते ही पदाधिकारियों, छात्र संघों एवं कर्मचारियों ने पाग-चादर, फुल-माला, बुके आदि से स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad