Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 22, 2025

आदतन बदमाश अजय अनंत को किया गया एक वर्ष के लिये जिला बदर

 आदतन बदमाश अजय अनंत को किया गया एक वर्ष के लिये जिला बदर



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार आदतन बदमाश के अपराधिक गतिविधि की प्रवृत्ति में कोई सुधार नहीं होने के कारण आम जनता में इसके प्रति भय एवं आक्रोश का वातावरण बुना हुआ था , जिसे ध्यान में रखते हुये बदमाश के विरुद्ध जांजगीर-चाम्पा जिला से जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन पूर्व में भेजा गया था। आदतन बदमाश अजय अनंत निवासी कोटाडबरी थाना चांपा के विरुद्ध अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने से थाना चांपा में अलग - अलग दस आपराधिक प्रकरण का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।‌ इसके अलावा शांति व्यवस्था बनायें रखने हेतु समय - समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का आठ इस्तगासा प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया था। आदतन बदमाश के दुस्साहसी प्रवृत्ति एवं लोगों के साथ मारपीट कर लड़ाई  झगड़ा करने की शिकायत है , इसके बाद भी अनावेदक के अपराधिक गुण्डागर्दी मारपीट , लूट करना , चोरी करने में कोई सुधार नही हुआ है। यह इतना दुस्साहसी एवं आक्रमक प्रवृत्ति का है जिससे आम जनता इसके विरूद्ध थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने में कतराते हैं। इसके द्वारा अपराधिक कृत्य करने एवं संज्ञेय अपराध घटित करने तथा शांति भंग करने की पूर्ण आशंका होने से पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा द्वारा बदमाश के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु माननीय कलेक्टर महोदय जांजगीर को विस्तृत प्रतिवेदन भेजा गया था। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अन्य कोई विकल्प ना होने से इसके अपराधिक कृत्यों पर नियंत्रण रखने एवं क्षेत्र के जन मानस व जान माल की सुरक्षा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु बदमाश के विरूद्ध छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिला बदर की कार्यवाही कर तत्काल जिला जांजगीर - चाम्पा व सरहदी जिला सक्ति , रायगढ़ , बिलासपुर , कोरबा , बलौदाबाजार से जिला बदर की कार्यवाही माननीय जिला दण्डाधिकारी महोदय एवं कलेक्टर जांजगीर - चाम्पा द्वारा आदेश पारित किया जाकर एक वर्ष के लिये जिला बदर की कार्यवाही किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad