मनवा कुर्मी युवा कार्यकारिणी की अनोखी पहल
सिमगा:- छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवा कार्यकारिणी के द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप के मार्गदर्शन व केंद्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रदेश के दसों राज के ग्राम इकाई में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत चौथे चरण में अर्जुनी राज के ग्राम इकाई दावनबोड में युवा कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा केंद्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।
केंद्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा के द्वारा बताया कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज सामाजिक मुद्दों को लेकर हमेशा से जागरूक रहा है । इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के दस राज के ग्राम इकाइयों के सामाजिक भवन, सामुदायिक भवन, समाज द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ व शासकीय भवनों इत्यादि में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है । इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य ग्राम को हरा भरा करना व लोगों को जागरूक करना है। आज जिस तेजी से ग्लोबल वार्मिंग के चलते पर्यावरण असंतुलित हो रहा है ,उसे संतुलन प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण और उसका संरक्षण अनिवार्य है । इसी उद्देश्य को लेकर हम सभी ग्राम इकाइयों में जा रहे हैं और वृक्षारोपण के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का भी कार्य कर रहे हैं ताकि वे अपने पर्यावरण को हरिहर और हरितम बनाकर रखें ।
पर्यावरण प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम इकाई दावनबोड में स्व.राजाराम वर्मा हारमोनियम मेकर पूर्व ग्राम प्रमुख के स्मृति अवसर पर श्मशान घाट के चारों ओर मौल श्री (बकुल) का पौधा रोपित किया गया । इस मुहिम में दीप्ती गोविंद वर्मा सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास जिला पंचायत बलौदाबाजार , केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष लोकेश कुमार वर्मा , चंद्रशेखर वर्मा, पर्यावरण प्रकोष्ठ इंद्रकुमार वर्मा लक्ष्मण कुमार वर्मा,राहुल वर्मा , भोजेंद्र ग्राम प्रमुख रामकुमार वर्मा ग्राम इकाई दावनबोड रामेश्वरी उर्मिला वर्मा देवकुमार वर्मा नंदकुमार वर्मा सरपंच कौशल्या तुरकिया गंगा वर्मा उपसरपंच सुरेश कुमार वर्मा श्रवण कुमार वर्मा श्याम रतन वर्मा लखन वर्मा सहित सामाजिकगण सहयोगी रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.