राजनांदगांव
राजनांदगांव पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ध्वजारोहण कर बढ़ाया उत्साह
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस द्वारा ग्राम कौहापानी, कन्हारगांव, मांगीखुटा, बिजेपार, उदरीछापर, बम्हनी चारभाठा, घोठिया में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांवों के स्कूलों में ध्वजारोहन कर स्कूलीय छात्र-छात्रओं एवं ग्रामीणो को मिठाईयॉ बांटी गयी।
बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को और भी जोशपूर्ण बना दिया।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और बच्चों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने सुरक्षा के बीच यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया।
कार्यक्रम से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना और ग्रामीणों में विश्वास की भावना मजबूत हुई।
पुलिस ने बच्चों को शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
साथ ही उन्हें कानून-व्यवस्था, शांति और विकास में सहयोग देने का आह्वान किया।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस जिले में एवं जिले के नक्सल प्रभावित अन्दरूनी क्षेत्रों में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। माओवादियों द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके का चयन किया गया जहॉ माओवादियों द्वारा ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस नही मनाने हेतु बाध्य किया जाता है। थाना बोरतलाव एवं डीआरजी पुलिस टीम द्वारा ग्राम कौहापानी में, कोठीटोला कैंप एवं आईटीबीपी द्वारा ग्राम कन्हारटोला, मांगीखुटा में, जोब कैंप पुलिस द्वारा ग्राम बिजेपार में, पुलिस चौकी मोहारा एवं कन्हारगांव पुलिस द्वारा ग्राम उदरी छापर में, थाना छुरिया पुलिस द्वारा ग्राम बम्हनी चारभाठा में, थाना गैंदाटोला पुलिस द्वारा घोठिया में दिनांक 15.08.2025 को प्रातः 07ः00 बजे ध्वजारोहन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण, स्कूली बच्चे तथा ग्रामीण महिलाओं को मिष्ठान वितरण किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.