शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में एस एम सी अध्यक्ष द्वारा नेवता भोज का आयोजन
रिपोर्ट: कुंजराम यादव, बसना
शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में एस एम सी अध्यक्ष श्री नेहरूलाल साहू द्वारा स्वेच्छा से एक नेवता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को विशेष खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस भोज में बच्चों को जलेबी, मिक्चर, अमरूद, बिस्किट और चाकलेट जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। बच्चों ने इन पदार्थों का आनंद लिया और पूरे कार्यक्रम में उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह झलक रहा था।
प्रधान पाठक श्री गफ्फार खान ने इस अवसर पर नेवता भोज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, "समाज के किसी भी नागरिक द्वारा स्वेच्छा से नेवता भोज दिया जा सकता है, जिससे बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ-साथ अतिरिक्त पोषण भी मिल सकता है।" उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को न सिर्फ पोषण मिलता है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता की भावना भी जागृत होती है।
इस आयोजन के लिए प्रधान पाठक ने एस एम सी अध्यक्ष श्री नेहरूलाल साहू का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया।
इस मौके पर एस एम सी अध्यक्ष श्री नेहरूलाल साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती खेमकुमारी साहू, सरपंच श्रीमती नोनी बाई, प्रेमलाल, गुणसागर, विद्याधर साहू, शिवकुमार साहू, ओम बाई, Anita यादव, मायावती चौहान, मांगमोती, फूलबाई, रामेश्वरी चौहान, शिक्षक श्री प्रहलाद साहू, रसोइया श्री घुराऊराम साहू, और बुधियारीन साहू उपस्थित थे।
इस आयोजन पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, बसना विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, विकास खण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक बद्रीविशाल जोल्हे, नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी, जमदरहा संकुल समन्वयक डीजेंद्र कुर्रे, बड़ेटेमरी संकुल समन्वयक वारिश कुमार और शाला प्रबंधन समिति ललितपुर के सदस्य एवं पालक भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस आयोजन की सराहना की और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
इस आयोजन से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच एकजुटता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला है, जो बच्चों के समग्र विकास में सहायक साबित होगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.