Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 12, 2025

गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में झांकी समितियो व साउंड सिस्टम संचालको का पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव की उपस्थिति में ली गई बैठक।

 राजनांदगांव 


पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला राजनांदगांव  (छ.ग.)


गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में झांकी समितियो  व  साउंड सिस्टम  संचालको का पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव की उपस्थिति में ली गई बैठक।



बैठक में झांकी निकलाने का रूट चार्ट व  पांडाल व्यवस्था पर चर्चा  कर बनाई गई सहमति

झांकी, व साउंड सिस्टम संचालन के लिये अनुविभागीय दण्डाधिकारी से परमिशन लेने दिये गये निर्देश।

सभी झांकी समितियो को विघुत लाईन को ध्यान में रखते हुये झांकी तैयार करने दिये गये निर्देश।


मानक तरीके से निर्धारित साउंड सिस्टम का संचालन  एंव छोटी वाहनो का इस्तेमाल किये जाने हेतु दिये गये निर्देश।

समितियो को साउंड सिस्टम  पर असभ्य गाने न बजाये जाने दिये गये निर्देश।

    

प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नगरवासियो द्वारा चौक चौराहो में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित किया गया है। समितियो द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक झांकिया निकाल कर शहर में घुमया जावेगा है। जिसमें काफी संख्या में क्षेत्रावासी एकत्रित होकर विसर्जन में सम्मिलित होकर झाकियो का आनंद लेते है। झांकी के दौरान शहर में काफी भीडभाड रहती है। गणेश उत्सव पर्व (झांकी) को शांतिपूर्वक सम्पन्न किये जाने हेतु   पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अपर कलेक्टर सी एल मारकंडे, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एस डी एम खेम लाल वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन  तथा थाना प्रभारीयों  की उपस्थिति में जिला पंचायत कार्यालय के सभागृह में झांकी समितियो के सदस्यों की बैठक लिया गया। जिसमें झांकी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पदाधिकारियो  तथाशहर के गणमान्य नागरिक गण  के समक्ष, रोड के बीचो-बीच पंडाल ना लगने व झांकी निकालने के दिन रूट निर्धारण तथा साउंड सिस्टम को लेकर चर्चा हुई, जिस पर सभी समितियां के सदस्यों द्वारा गुरुद्वारा से मानव मंदिर,आजाद चौक,भारत माता चौक, कामठी लाइन,सुरजन गली, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक होते हुए गंज चौक में झांकी समाप्त करने की बात को लेकर सहमति प्रदान किया गया तथा साउंड सिस्टम के लिए शासन प्रशासन के दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए झांकी निकालने के बात पर सहमति दिए,सुरक्षा संबंधित तथ्यो पर विचार किया गया तथा समिति के सदस्यो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये और उनके सुझाव भी सुने गये।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad