Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 23, 2025

ग्रामीण क्षेत्र,हाट बाजार में महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

 ग्रामीण क्षेत्र,हाट बाजार में महासमुंद  पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान      



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


             महासमुंद ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम  भुरकोनी हॉट बाजार चौकी बुंदेली, ग्राम छुईपाली हॉट बाजार, ग्राम बीके बाहरा थाना खल्लारी, ग्राम भंवरपुर बाजार, ग्राम छुईपाली साप्ताहिक बाजार थाना सिंघोड़ा, थाना बलौदा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बलौदा  जिला  महासमुंद मे पुलिस द्वारा साइबर अपराध,  यातायात सुरक्षा, नशामुक्ति, महिला संबंधी सुरक्षा,बाल विवाह की रोकथाम एवं गौ वंश तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही एवं डायल 112 की जानकारी दिया गया । इसी क्रम में पूर्व में दिनांक 17.08.25 से 21.08.25 तक महासमुंद पुलिस द्वारा  जनजागरूकता कार्यक्रम का महासमुंद पुलिस फेसबुक पेज के माध्यम से नशामुक्ति के सम्बन्ध में जनजागरूकता अभियान चलाकर नशामुक्ति के सम्बन्ध में, नशे के दुष्प्रभाव, नशा के सामाजिक, आर्थिक प्रभाव के बारे में बताया गया। अभियान के दौरान लगभग 17 हजार से 18 हजार लोगों को जागरूक किया गया ।


              महासमुंद जिला के समस्त ग्रामों व क्षेत्रो में  साइबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान कि जानकारी देने के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. जिसमें पुलिस टीम के द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई : - किसी भी अनजान नम्बरों से आए वीडियो कॉल अटेंड ना करें, यदि किसी परिचित के द्वारा फोन पर पैसे की मांग की जाती है तो स्वयं उस परिचित को दुबारा फोन लगाकर फोन नंबर की तस्दिक करें, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें,किसी भी अनजान व्यक्ति फोन करके यदि यह कहे कि आपके नाम से FIR हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन पे,गूगल पे के माध्यम से पैसा ना भेजें, कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई या जज, बैंक ऑफिसर बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं, किसी भी तरह के ऐसे ऑफर जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया जाता है उन पर विश्वास ना करें, आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 एवं  साइबर थाना में शिकायत करने बताया गया साथ ही नशा के दुष्परिणाम एवं नशा से बचने के बारे में बताया गया. इसके साथ ही अपने क्षेत्र में बाल विवाह की जानकारी होने पर तुरंत सूचना थाने को देने तथा गौ वंश पशुओं की तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाने को जानकारी देने बताया गया.डायल 112 के महत्व को भी साझा किया गया  ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad