सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर महासमुंद सांसद रूप कुमारी का भव्य स्वागत।
छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें महासमुंद लोकसभा के सांसद रूपकुमारी चौधरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ,जगन्नाथ पाणीग्राही प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू प्रदेश प्रकोष्ठ सहसंयोजक बनने के पश्चात प्रथम पिथौरा नगर आगमन पर बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल की मुख्य उपस्थिति के साथ क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं,
युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं क्षेत्र नगर के समाज प्रमुखों द्वारा भव्य ऐतिहासिक रैली निकाल पुष्प वर्षा फूल माला पहनाकर, गाजे-बाजे के साथ आत्मिय स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिला अध्यक्ष बलराज नायडू के नेतृत्व में सभी पत्रकारों ने भी मिलकर महासमुंद लोकसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी का भी स्वागत गर्म जोशी के साथ किया गया।सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रूप कुमारी ने इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं की जीत बताया । नगर में भव्य स्वागत पर अभिभूत होकर आपके विश्वास, स्नेह, सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाना चाहती हूं कि क्षेत्र के विकास और संगठन कार्य के लिए कभी पीछे नहीं हटूंगी। क्षेत्र और संगठन कार्य के लिए एक अलग पहचान बनाकर रहूंगी। इस मौके पर प्रमुख रूप नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद , जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सिन्हा सहित सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.