सिमगा - प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत नवापारा में पोला पर्व महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
छत्तीसगढ़ इतिहास के मामले में एक ऐसा गांव जो बलौदाबाजार जिले के सिमगा तहसील के अंतर्गत ग्राम नवापारा में 128 वर्षों से पोला पर्व महोत्सव मनाने का अनोखी परंपरा है,जो आज भी कायम है।
पोला पर्व ग्राम नवापारा में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। मिट्टी के बैल और खिलौने की पूजा भी पोला पर्व के दिन की जाती है। छत्तीसगढ़ी पकवान ठेठरी, खुरमी, बरा, सोहारी बनाए जाते हैं।
यह परंपरा बलौदा बाजार जिले में प्रसिद्ध है जिसमें शामिल होने के लिए आसपास के जनप्रतिनिधि शामिल होते हैं। छत्तीसगढ़ के परंपरा को बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोला का पर्व अत्यंत हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.