बैल दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक इन्द्र साव ने किया पुरुष्कृत
रंग बिरंगी संस्कृति से एकता को बढ़ावा देता है पोरा तिहार:- इन्द्र साव
सिमगा:- पोला पर्व पर स्थानीय रावण भाठा हथनीपारा मे बैल दौड़ का विशाल आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक इन्द्र साव ने प्रथम पुरुस्कार यशवंत साहू, द्वितीय दौलत साहू एवं तृतीय साधु ध्रुव को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर विधायक इन्द्र साव ने उपस्थित जनो को पोला पर्व की बधाई देते हुए कहा की ऐसा आयोजन छत्तीसगढ़ी तीज त्योहर और परम्पराओ को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है हमे अपनी संस्कृति को सहेज कर रखना बहुत जरूरी है।
विधायक इंद्र साव ने मैदान पर उपस्थित लोगों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पोरा तिहार रंग बिरंगी संस्कृति से एकता को बढ़ावा देने वाला त्योहार है।
पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति और कृषि जीवन की महत्वपूर्ण परंपरा है।
,जो छत्तीसगढ़ की परम्परा में किसानों और पशु प्रेम को समर्पित है। इसके साथ ही तीन दिन बाद तीजा है, जो सुहागिनों के लिए सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शंकर के लिए तीजा का कठिन व्रत किया था। श्री साव ने आगे कहा कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की परंपरा और सामाजिक सद्भाव का पर्व हैं। पूरे प्रदेश में इस त्योहार को पारंपरिक पर्व के रूप में पूरे सम्मान एवं नए उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विधायक श्री साव ने इस आयोजन के आयोजकों को भी बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की हमारी संस्कृति पहचान को आज तक अक्षुण्ण बनाए रखा है। कार्यक्रम के पूर्व विधायक श्री साव ने प्रतिभागी बैलो की पूजा अर्चना फुल माला, गुलाल लगाकर की।इस अवसर पर आकर्षक सुआ नृत्य का भी आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर गिरिजाशंकर साव, अशोक ध्रुव, गेंदु साहू पार्षद, सत्यजीत शेंडे, चंद्रकुमार साहू, हलधर शर्मा, पुनीत दास, गिरधारी साहू, प्यारे साहू, शम्भू साहू, सुरेश साहू, मोंटू ध्रुव,बाला साहू, भगवत साहू, प्रभु साहू, बहादुर निषाद, यशवंत साहू, पन्ना साहू, साधु ध्रुव,दौलत साहू सहित काफी संख्या मे नगरवासी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.