Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 23, 2025

पूर्व संचार राज्यमंत्री श्री देवू सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस में लिया भाग

 अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट 



पूर्व संचार राज्यमंत्री श्री देवू सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस में लिया भाग                                  पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खेड़ा गुजरात में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का भव्य आयोजन प्राचार्य श्री जितेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया 



 23 अगस्त 2025। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कथलाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जहां देश के महान वैज्ञानिकों को नमन किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद श्री देवू सिंह चौहान  ने किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपेंद्र उपाध्याय ने स्वागत भाषण में भारत की अंतरिक्ष यात्रा, विशेषकर चंद्रयान की सफल सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख किया। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें विज्ञान और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

सांसद श्री देवू सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, नवाचार की दिशा में बढ़ने और देश के वैज्ञानिक सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “नवाचार ही भविष्य का आधार है और आने वाले कल के भारत को आगे बढ़ाने का दायित्व आप युवाओं पर है।”

वरिष्ठ शिक्षक श्री दिनेश कुमार मीणा मीणा ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। छात्र छात्राओं की तरफ से ध्रुव पटेल ,अमित सोडा परमार, धारिया डोलियां ने अपने अंतरिक्ष मॉडल का प्रदर्शन किया 

समापन अवसर पर सांसद महोदय ने विद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए संगीत कक्ष, कला कक्ष, गणित उद्यान एवं शैक्षणिक भवन का अवलोकन किया और विद्यालय के वातावरण की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad