गढ़पटनी में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम का सफल आयोजन
रिपोर्टर: कुंजराम यादव, बसना
बसना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य समाज में बेटियों की स्थिति को सशक्त बनाना और उनके शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर विभाग की पर्यवेक्षक कु. कोकिला बरिहा ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर बच्चों और शिक्षकों को अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि
बेटा और बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। दोनों को समान अवसर मिलना चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। बेटियों को शिक्षित करना एक सशक्त समाज की नींव रखने जैसा है।”
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – विधुमति कर, उमा कैवर्त, और शिक्षकगण – लगन नाग तथा श्रीमती खीरवंती भोई भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और विद्यार्थियों को जागरूक करने में सहयोग दिया।
कु. कोकिला बरिहा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों की भूमिका को भी रेखांकित करते हुए कहा कि—
यदि समाज को सही दिशा में आगे ले जाना है, तो शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना की ओर एक कदम है।”
कार्यक्रम का संचालन बेहद सृजनात्मक और प्रेरणादायी रहा। अंत में विद्यालय के प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार ने कु. कोकिला बरिहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा की
यह कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि बच्चों और समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना। हम आशा करते हैं कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहें।”


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.