सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
पिथौरा के मंदिर चौक से आज निकलेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभा यात्रा
पिथौरा नगर के हृदय स्थल मंदिर चौक से आज दिनांक 17 अगस्त दिन रविवार को नटखट ,माखन चोर सब के हृदय में रमन करने वाले राधा रमन,*कृष्ण-कन्हैया लाल* का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम इस प्रकार से है-
प्रातः 11:00 से मटकी फोड़ प्रतियोगिता आरंभ होगी इसमें रंग का भंग नहीं पड़ेगा।
रंग-गुलाल के बिना प्रतियोगिता चलेगी।
जिन्हें भाग लेना है वह समिति के सदस्यों से संपर्क करें। एंट्री फीस ₹ 51/- होगा।
शाम 6:00 भव्य शोभायात्रा मंदिर चौक से आरंभ होगी जिसमें आप सभी अवश्य शामिल हों।
संध्या 7:00 बजे कृष्ण कन्हैया लाल की भव्य महा आरती होगी।
आरती के ठीक बाद छप्पन भोग लगाया जाएगा जिन्हें भी छप्पन भोग में प्रसाद देना हो वे समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।
इसके बाद रंग भरा माहौल होगा जिसमें मटकी फोड़ का कार्यक्रम होगा विजयी प्रतिभागी को इनाम भी मिलेगा। ईनाम की राशि ₹ 5100/- समिति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
आग्रह_
आप सभी माताओं- बहनों और धर्म प्रेमी सज्जनों से अनुरोध है कि हमारे अभिनव प्रयास को सफल बनाने में अपना अमूल्य समय अवश्य ही प्रदान करें।
हाथी-घोड़ा- पालकी
जय कन्हैया लाल की


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.