पूर्व एल्डरमैन रतन सिंगी ने पदम कोठारी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राजनांदगांव। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के पूर्व एल्डरमैन रतन सिंगी ने आज राजनांदगांव पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री पदम कोठारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर रतन सिंगी ने श्री कोठारी को गुलदस्ता भेंट कर उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की।
रतन सिंगी ने कहा कि श्री पदम कोठारी का जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मज़बूती देने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। श्री सिंगी ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी श्री कोठारी अपनी अनुभवी नेतृत्व क्षमता से समाज और पार्टी के हित में योगदान देते रहेंगे।
इस मौके पर श्री पदम कोठारी ने रतन सिंगी के आगमन और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शुभेच्छुओं का स्नेह और विश्वास ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने सभी से सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आग्रह किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.