कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सर्किल यादव समाज द्वारा आयोजित ग्राम चिरचारीकला में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई ..
छुरिया:- कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सर्किल यादव समाज द्वारा आयोजित ग्राम चिरचारीकला में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंसूराम यादव जिला अध्यक्ष यादव समाज ने की। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव व जनपद पंचायत सदस्य ओम प्रकाश चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे।सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव जी का समाज के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि जन्माष्टमी का पर्व न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को भी दिखाता है। भगवान कृष्ण ने जिस तरह से अपनी लीलाओं के माध्यम से अधर्म का नाश किया, वह हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। यह पर्व प्रेम, भक्ति और त्याग का प्रतीक है। साथ ही इस अवसर पर खिलावन यादव,अंजली शर्मा, श्री मंडावी,कोमल साहू, श्रीमती कौशल्या यादव, श्री रमेशचंद्र यादव, उमेश यादव समेत समाज के पदाधिकारीगण व ग्रामवासी उपस्थित थे।
सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.