रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
---
ग्राम पंचायत कनकी में तिरंगा रैली व स्वच्छता अभियान का आयोजन
खरोरा। ग्राम पंचायत कनकी में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में महिला समूह की सदस्याएं, सरपंच, पंचायत सचिव, पंचगण, शिक्षक, स्कूल के बच्चे तथा ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
रैली के बाद प्राथमिक शाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी ने मिलकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया और स्वच्छ व सुंदर गांव बनाने का संकल्प लिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.